• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुहम्मदाबाद व कुसमिलिया का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण/रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुहम्मदाबाद व कुसमिलिया का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण/रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

जालौन, कुसमिलिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय व मुहम्मदाबाद विद्यालय का जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार को निरीक्षण किया जिसमे उन्होंने अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की जानकारी बच्चों से की, वहीं मिड-डे-मील के तहत वितरित होने वाले भोजन की गुणवत्ता को जाना। विद्यालय कक्ष में जाकर छात्राओं से सवाल पुछे जिस पर छात्राओं ने कुछ नही बता पाया जिस पर डीएम ने नाराजगी प्रकट की।सोमवार को ग्राम मुहम्मदाबाद और कुसमिलिया में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व बिद्यालय में मुख्यबिन्दुओ को देखा और बालिकाओं से प्रश्न किये जिस पर उत्तर न देने पर अध्यापकों की डांट फटकार लगाई। जिलाधिकारी कक्षा के भीतर गयी जहां उन्होंने अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता भी चेक की। जिलाधिकारी ने शिक्षको को सही ढंग से बच्चों को जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षको को स्कूल प्रागंण में साफ-सफाई रखने को निर्देशित किया।

रिपोर्ट- रविकांत द्विवेदी, जालौन,यूपी

Jhansidarshan.in