*वसीम रिजवी के खिलाफ शिया सुन्नी समुदाय ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन रिपोर्ट :- प्रदीप*
उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के विवादित बयान के बाद पूरे भारतवर्ष में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही जाने लगी ऐसे में झांसी के शिया सुन्नी समुदाय के जिम्मेदार लोगों ने आज जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया ज्ञापन के माध्यम से वसीम रिजवी के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही वही शिया धर्मगुरु सैयद जाने हैदर जैदी ने कहा किसी को भी किसी भी धर्म की धार्मिक पुस्तक या ग्रंथ के बारे में गलत बयान बाजी के लिए नहीं बख्शा जाएगा उन्होंने कहा वसीम रिजवी का कृत्य निंदनीय है जिसकी हम सब लोग भर्त्सना करते हैं शहर काजी मुफ्ती साबिर कासमी ने कहा यह वसीम रिजवी जैसा अष्टक हमारे देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है उन्होंने कहा कि भारत अनेकता में एकता वाला देश है यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहते हैं ऐसे में वसीम रिजवी जैसे लोग देश के अमन-चैन के लिए खतरा है इनके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए