*श्रद्धांजलि सभा में जुटे समाजसेवी व गणमान्य नागरिक :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
कोंच में वरिष्ठ समाजसेवी प्रभूदयाल द्विवेदी के निधन पर श्रद्धाजलि सभा का आयोजन कुशवाहा लॉज में किया गया। जहां पर आए नगर के गणमान्य नागरिक, आरएसएस नेता व कार्यकर्ता, राजनीतिक दलों के लोग व समाजसेवी भी मौजूद रहे। इन दौरान सभी ने वरिष्ठ समाजसेवी स्व. प्रभूदयाल द्विवेदी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद विधि विधान के आरएसएस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शांति पाठ करते हुए भण्डारा प्रसाद का भोग लगाया।