• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में अवैध शराब के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा//रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

*पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में अवैध शराब के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा//रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। आज दिनांक 14/03/2021 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक राहुल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने कस्बा गरौठा के कबूतरा डेरा पर अवैध शराब का कारोबार कर रहे लोगों पर लगाम लगाने के लिए छापामार कार्यवाही की।
अचानक पहुंची पुलिस को देखकर कबूतरा डेरा में भगदड़ मच गयी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार सौ लीटर अवैध शराब तीन हजार किलो लहन नष्ट किया। कबूतरा डेरा पर की गई छापामारी कार्यवाही के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा की अवैध शराब के कारोबार पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा कबूतरा डेरो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब बनाने के उपकरण शराब की भट्टियां लहन आदि को नष्ट किया जा रहा है और इस कारोबार से जुड़े लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही। जिससे अवैध शराब के कारोबार पर पूर्ण रूप से लगाम लगाई जा सके।
इस दौरान एसआई राजेश सिंह, एसआई सत्यदेव सिंह, एसआई आशुतोष पटेल, एसआई सूर्यकांत त्रिपाठी, सिपाही राजीव चौधरी, योगेश कुमार, संदीप चाहर, लव शर्मा एवं महिला सिपाही पूनम यादव, बबीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Jhansidarshan.in