• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*नाबालिग को घर से भगा ले जाने वालों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत:रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

*नाबालिग को घर से भगा ले जाने वालों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत:रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। कोतवाली गरौठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोती कटरा निवासी महिला ने गरौठा कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया है। कि कल दिनांक 13/03/2021 को मेरी नाबालिक पुत्री घर में अकेली थी उसी समय ग्राम का ही निवासी दीपू उर्फ प्रदीप पुत्र लखनलाल जाति (छीपा) समय करीब 12:00 बजे दिन में बहला-फुसलाकर भगा ले गया वहीं महिला ने बताया कि मेरी पुत्री घर से ₹5000 भी ले गई है मेरी पुत्री को जाते समय सड़क पर बंशीधर व लखनलाल ने देखा है तथा महिला ने बताया कि इस घटना में अनिल कुमार बृजेश जयहिंद पुत्र लखनलाल भी शामिल है। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्रदीप जयहिंद अनिल कुमार बृजेश के खिलाफ धारा 363, 366, 120 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है एवं पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वालों की पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Jhansidarshan.in