*जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 6 न्याय पंचायत बघैरा से प्रबल दावेदार प्रत्याशी रामचरन बरार*
*रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*
झांसी। जिला पंचायत सदस्य सीट की घोषणा होते ही पंचयात चुनाव का आगाज शुरु हो गया है। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य न्याय पंचायत बघैरा सीट अनुसूचित जाति होने से सभी राजनैतिक पार्टियों में उथल पुथल मची हुयी है। जिला पंचायत सदस्य की सीट अनुसूचित जाति की होने से कई प्रत्याशियों के समीकरण भी बदल गये है। सत्ता पक्ष के नेता जो काफी समय पहले से सदस्य पद की तैयारी कर रहे हैं और वह वर्तमान सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं तथा जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार प्रत्यासी लगातार जन संपर्क भी कर रहे हैं। चर्चा तो यहाँ तक हो रही है कि कई दिग्गज प्रत्याशियों ने तो अपने आप को जिला पंचायत सदस्य के चुनाव की रेस से भी बाहर कर लिया है। क्योंकि की वर्तमान स्थिति में मजबूत जनाधार सदस्य पद का प्रत्याशी रामचरन बरार ही है। फिलहाल यह तो आने वाला समय ही बतायेगा कि किसके सर जिला पंचायत सदस्य पद का ताज सजेगा। वहीं जन संपर्क कर रहे प्रत्याशी रामचरन के साथ अवधेश बर्मा,अंगद बर्मा,नंदराम,संतराम,कुलदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।