• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*सुनाया गौशाला में गौवंशों को नोच रहे थे कुत्ते, मौके पर आला अधिकारी//रिपोर्ट–आर. के.द्विवेदी*

*सुनाया गौशाला में गौवंशों को नोच रहे थे कुत्ते, मौके पर आला अधिकारी//रिपोर्ट–आर. के.द्विवेदी*

कोंच विकास खण्ड के ग्राम सुनाया में उचित रख रखाव व भूसा आदि अन्य व्यवस्थाएं न होने कारण यहां पर गौवंशों की हालत बहुत ही खराब है। अव्यवस्थाओं के कारण ही यहां पर दो गौवंशों की मौत हो गई और गौशाला की देखरेख न होने के कारण इन गौवंशों को कुत्ते नोचकर खाने लगे। ग्रामीणों की सूचना उप जिलाधिकारी कोंच अशोक कुमार तथा थाना कैलिया को दी गई। जिस पर उप जिलाधिकारी कोंच अशोक कुमार तथा थाना कैलिया पुलिस सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह मौके पर आ गए। वहीं घटना को लेकर बजरंग दल के नगर संयोजक आकाश उदैनिया मौके पर पहुंच गए। उपजिकाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित कर गौशाला की व्यवस्था जल्द से जल्द दो दिन में सुधारने की बात कही। मृत गौवंशों को प्रशासन ने गड्ढे खुदवाकर दफ़नाया। इस मौके पर बजरंग के नगर संयोजक आकाश उदैनिया ने कहा कि कोंच व नदीगांव विकास खंड की अधिकांश गौशालाओं का यही हाल है, कई बार ब्लाक के अधिकारियों से कहा लेकिन गौशाला के मामले पर अधिकारी गम्भीर नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द गौशाला व्यवस्था में सुधार न हुआ तो बजरंग दल आंदोलन करेगा और धरना प्रदर्शन भी करेगा। उंन्होने कहा गाय हमारी माता है और प्रदेश की सरकार गौवंशों की देखरेख के लिए कटिबद्ध है लेकिन बड़े ही दुःख की बात है करोड़ों अरबों रुपये खर्च होने के बाद भी गौशाला की हालत आज भी कई जगह बहुत खराब है। वहीं घटना को लेकर कैमरे के सामने प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in