• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*पंद्रह दिन पहले हुए लापता बृद्ध की कुएं में तैरती मिली लाश//रिपोर्ट– आर. के.द्विवेदी*

*पंद्रह दिन पहले हुए लापता बृद्ध की कुएं में तैरती मिली लाश//रिपोर्ट– आर. के.द्विवेदी*

जालौन, मामला जनपद जालौन के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन- बंगरा मार्ग से सामने आया है जहां करीब 15 दिन से लापता वृद्ध की लाश मिली है।

कुएं में तैरती हुई लाश देखते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर जालौन कोतवाली निरीक्षक रमेश चन्द्र मिश्रा अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकाला और पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान फूल शाह पुत्र भैरव शाह निवासी ग्राम मलकपुरा उम्र 70 वर्ष बताई गई है।
परिजनों के मुताबिक उक्त वृद्ध करीब 23 फरवरी से गुमशुदा थे और जिसकी गुमशुदगी जालौन कोतवाली में परिजनों ने दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in