गरौठा झांसी।। कस्बा में गर्मी शुरू होते ही पेयजल की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है कस्बा में लगभग एक हफ्ते से नलों में नहीं आ रहा है पानी। कस्बे के कई मोहल्ले पेयजल संकट से जूझ रहे हैं बारिश की फुहारों के बीच कस्बा वासियों के कंठ सूखे हैं। कस्बा वासी बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं कोई उनकी फरियाद सुनने वाला नहीं है।
वही जलकल विभाग के संबंधित अधिकारी मूकदर्शक बने बैठे हैं जो वर्षों से आज तक इस समस्या का हल नहीं निकाल सके। कुछ दिनों तक एक दिन छोड़कर पानी नलों में आता रहता था लेकिन अब वह भी बंद हो गया है कस्बा में कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां के लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे फिर भी संबंधित अधिकारियों का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है कस्बा वासी पानी की समस्या से परेशान हैं। सुबह होते ही रात तक महिलाएं बच्चे पुरुष पानी के खाली बर्तन लिए कस्बे में पानी की तलाश में घूमते रहते हैं। लेकिन सबसे बड़ी हैरत की बात तो यह है कि जब मौजूदा समय में यह हालात है तो आने वाली भीषण गर्मी के समय में कस्बा वासियों की प्यास कैसे बुझ पाएगी पानी की भीषण समस्या से निपटने के लिए अभी तक कोई उपाय नहीं किए गए जिससे कस्बा के निवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं कस्बा के लोगों ने कहा है कि कस्बा गरौठ से पानी की सप्लाई दूसरी जगह की जा रही है उसे रोक दिया जाय क्योंकि जब तक कस्बा गरौठा में पानी की समस्या दूर नहीं होती तब तक पानी की सप्लाई गरौठा में ही की जाए। कस्बा निवासी बीटू मिश्रा, मुन्नू सोनी, संतोष, हरिओम रैकवार, विजय व्यास, अनिल दुबे, सुनील दुबे, राकेश व्यास, फजल खान, राघवेंद्र दुबे, दिनु रावत, विकास पटसारिया सहित सैकड़ों लोगों ने पानी की इस भीषण समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा दिलाये जाने की मांग की है जिससे कस्बा वासियों को पीने के लिए पानी उपलब्ध हो सके।