• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*निवारक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम ” आयोजित  किया गया रिपोर्ट:- प्रदीप* 

झाँसी। उत्तर प्रदेश मधनिषेध विभाग के सौजन्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की “नेशनल एक्शन प्लान फार ड्रग-डिमाण्ड-रिडेक्शन’  योजनान्तर्गत क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान चिरगांव-झांसी द्वारा आदर्श जनप्रिय इण्टर कालेज, टहरौली झांसी पर कक्षा 6 से 12 तक के 87 विधार्थियो को एक दिवसीय ” निवारक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम ” आयोजित  किया गया। प्रशिक्षक आनन्द कुमार सक्सेना ने बच्चों को मादक द्रव्य व्यसन, ड्रग्स लेने से हानियां व दुष्प्रभाव, पर एवं बहादुर सिंह राजपूत ने नशामुक्ति हेतु बचाब, स्वास्थ्य के प्रति हानियां, सामाजिक, कानूनी एवं वित्तीय नुकसान की जानकारी उपलब्ध कराई। उक्त अवसर पर बच्चों की “निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता” भी आयोजित की गयी। कक्षा 6 से 8 मे निबंध प्रतियोगिता मे अंशिका शुक्ला प्रथम, रितिका द्वितीय, मानवेन्द्र कुशवाहा तृतीय, कक्षा 9-10 मे महक रिछारिया प्रथम, रौनक गुप्ता द्वितीय, विशिष्टा श्रीवास्तव, तृतीय, कक्षा 11-12 मे‌ आराधना प्रथम सुप्रिया द्वितीय, अर्जुन सिंह ने तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6 से 8 भाषण प्रतिभागियो मे अंशिका शुक्ला प्रथम, डोली श्रीवास द्वितीय, अग्रिमा शुक्ला तृतीय कक्षा 9-12 मे दीपिका प्रथम, सौम्या तिवारी द्वितीय एवं रिचा पाल तृतीय  स्थान पर रही। सभी विजेताओ को कालेज के प्रधानाचार्य श्री सुनील शर्मा, आनन्द कुमार सक्सेना एवं बहादुर सिंह राजपूत ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Jhansidarshan.in