*एमपी के सीएम ने रावतपुरा धाम में शिवरात्रि पर विशाल शिव प्रतिमा का किया अनावरण*
*मध्यप्रदेश के तमाम नेताओं और अधिकारियों का जमावड़ा रहा रावतपुरा धाम में*
कोंच। महाशिवरात्रि के पर्व पर गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीमावर्ती रावतपुरा धाम में निर्मित विशाल शिव प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पूर्व उन्होंनेे भगवान आशुतोष शंकर का अभिषेक किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के तमाम नेताओं और अधिकारियों का जमावड़ा बना रहा। सीएम चौहान ने इस अवसर पर कहा, भगवान भोलेे शंकर सभी प्राणियों पर दया करने बाले हैं। रावतपुरा धाम में विशाल शिव प्रतिमा का निर्माण करा कर इस धाम के अधिष्ठाता पं. रविशंकर महाराज ने क्षेत्र वासियों की सुख समृद्घि में नया अध्याय जोडऩे का काम किया है। गुरुवार की दोपहर हैलीकॉप्टर सेे रावतपुरा धाम पहुंचे सीएम शिवराज सिंह के उतरते ही रावतपुरा धाम के अधिष्ठाता पं. रविशंकर महाराज तथा एमपी के भाजपा संगठनकर्ताओं और अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। सबसे पहलेे सीएम ने भगवान शंकर का अभिषेक किया। विद्वान ब्राह्मïणों ने पूजा विधि विधान से संपन्न कराई। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पहुंचना था लेकिन उन्हें आने में थोड़ा बिलंब हो गया लेकिन उनके आने तक सीएम ने इंतजार किया। उनके पहुंचते ही सीएम और सिंधिया ने रिमोट के माध्यम से विशाल शिव प्रतिमा का अनावरण किया और लोगों की सुख शांति की कामना की। सीएम ने रावतपुरा धाम के अधिष्ठाता पं. रविशंकर महाराज की प्रशंसा करते हुए कहा, रावतपुरा धाम के विकास में निश्चित रूप से महाराजश्री का बड़ा हाथ है। आज शिव प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्हें प्रसन्नता हो रही है, भगवान आशुतोष की कृपा इलाके में सुख समृद्घि में बृद्घि करेगी। इस दौैरान सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए थे और ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, दतिया, मुरैना आदि जनपदों से भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया था। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, जालौन-गरौठा-भोगनीपुर सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा, झांसी सांसद अनुराग शर्मा, संध्या राय, रक्षा सिरौनिया, संजय शर्मा सहित तमाम नेता और कमिश्नर, कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर जैैसे मध्यप्रदेश शासन प्रशासन के तमाम अधिकारी वहां मौजूद रहे।