• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

एक तो महाशिवरात्रि का दिन,महिला सूटकेस रखकर हो गई गायब पुलिस ने-रिपोर्ट-यशपाल समथर

By

Mar 11, 2021

समथर-(झांसी) – महाशिवरात्रि के पर्व पर समथर नगर के नागर चौराहा के पास स्थित मिठाई की दुकान के पास एक महिला सुबह के लगभग 7:00 बजे सलवार कुर्ता पहने दुपट्टे से पूरा मुंह बांधे आई और दुकानदार को बताया कि वह अपना पर्स घर पर भूल आई है मेरा बैग और सूटकेस 15 मिनट आप संभाल कर देखना मैं अभी वापस आती हूं तो दुकानदार ने एवं अन्य लोगों ने उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और वह महिला वहां से चली गई ।कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह महिला या अन्य कोई ब्यक्ति सामान को लेने नहीं आया तो लोगों ने उक्त लावारिस सामान रखे होने की जानकारी नगर के थाना प्रभारी शिवप्रसाद को दी गई। जानकारी होने पर कस्वा इंचार्ज बृजभान सिंह मौके पर पहुंचे और बैग एवं सूटकेस को खोल कर उसकी तलाशी करवाई तो उसमें पहनने के कपड़े आदि सामान निकालने पर राहत सांस ली । पुलिस उक्त सामान थाना ले ग्ई, वहीं सामान बापिस लेने के लिए उक्त महिला का न आना दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। क्योंकि शिवरात्रि के दिन नगर में बहुत बड़ा जुलूस नगर भ्रमण के लिए निकलता है। इस तरह से लाबारिश सामान रख कर चुपचाप चला जाना भविष्य में कहीं कुछ अनहोनी के लिए कोशिश तो नहीं है।

Jhansidarshan.in