भव्यता से निकली भगवान भोलेनाथ की बारात
जगह जगह पुष्पवर्षा से हुआ बारात का स्वागत
बारात निकालने में सकीर गली बनती है बाधा अगले वर्ष तक अतिक्रमण मुक्त कराया जयेगा: अंचल अडजरिया
झांसी। हिन्दुओं के पावन पर्व महाशिवरात्रि पर महानगर में विशाल शिव बारात निकाली गयी। भगवान भोले के भक्तों ने शिव बारात में जमकर धूम मचाई। किसी ने भगवान भोले के भजनों पर नृत्य किया तो किसी ने नगाडों की धुन पर। इस दौरान बारात का जगह जगह पुष्पवर्षा कर सर्वधर्म के लोगों मान बढ़ाया।
महाशिवरात्रि के पर्व के अवसर पर राष्ट्रभक्त संगठन के अध्यक्ष अंचल अडजरिया के मुख्य संयोजन में विशाल शिव बारात मुरली मनोहर मंदिर से शुरू होकर मढ़िया महादेव मंदिर जाने के लिए नगर भृमण पर निकली। बारात में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक रवि शर्मा मौजूद रहे। शिव बारात जैसे जैसे आगे बढ़ रही थी वैसे वैसे भक्तों की भीड़ का जनसैलाब बारात में उमड़ रहा था। बारात के साथ चल रहे बारात कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सभी का अभिवादन करते हुए बढ़े जा रहा थे। बारात अपने आप शोभायमान होती जा रही थी। भक्त थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। भगवान के स्वरूप घोड़ा व बग्घी पर सवार होकर बारात का आकर्षण बढ़ा रहे थे। 1100 महिलाओं की कलश यात्रा बारात में शोभायमान लग रही थी। राष्ट्रभक्त संगठन की टीशर्ट को पहने कार्यकर्ता भगवान भोले की बारात में अपनी मस्ती में धुन होकर महाकाल के गानों पर जमकर नाच रहे थे। कोई महादेव के जयकारे लगा रहा था तो कोई जय श्रीराम का नारा लगाकर भक्तों में जोश पैदा कर रहा था। 21 डीजे बैंड भगवानों के गानों का आहवान करते हुए बारात में शामिल हजारों भक्तों को भक्तिमय माहौल में घोल रहे थे। कमेटी के कार्यकर्ता व समर्थक विधायक रवि शर्मा व बारात के मुख्य संयोजक अंचल अडजरिया को गोद में उठाकर नारे लगा रहे थे। बारात में लगभग 20000 हजार की संख्या में भक्तगणों का सैलाब उमड़ा। मुरली मनोहर मंदिर से शुरू हुई शिव बारात हजारों शिव भक्तों के साथ बड़ा बाजार होते हुए मानिक चैक, रानी महल मिनर्वा चैराहा, सैंयर गेट के मार्ग से मड़िया महादेव पहुंची। जहां मुख्य अतिथि सहित मुख्य संयोजक अंचल अडजरिया ने भक्तों के साथ भगवान भोले का गंगा जलाभिषेक किया। इस दौरान राष्ट्रभक्त संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया ने कहा कि बहुत ही तंग गलियों से गुजरते हुए शिब बारात मढ़िया महादेव मंदिर पहुंची। लेकिन अगले वर्ष ऐसा नहीं होगा। आगामी वर्ष में अतिक्रमण से मुक्त हुईं रोड़ो से निकलेगी। अगले वर्ष तक सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए आंदोलन किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मड़िया मंदिर के शेष बचे भाग को जल्द ही अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जायेगा। इसके साथ सुरईयों के बाग मंदिर तथा रतन का बाग मंदिर सहित अन्य मंदिरो को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान छेड़ा जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रभक्त संगठन के पुरूकेश अमरया, कार्तिके पचैरी, सत्यम पचैरी, आकाश, छोटू, आदित्य, रवि खटीक, बाबूलाल कुशवाहा, चिंटू, विवेक वेटा, मोनू, प्रतीक, अजीत, सौरभ, गौरव, ललित कुमार, अरूण कुशवाहा, अर्पित शर्मा, हरीश एवं मोनू, शिवम, पृथ्वी, जयदीप आदि सहित हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे ।
4 Attachments