• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महाकाली मंदिर लक्ष्मी गेट बाहर से निकाली गई शिव बारात-=-पं अमित रावत

By

Mar 11, 2021

महाकाली मंदिर लक्ष्मी गेट बाहर से निकाली गई शिव बारात-=-पं अमित रावत

झांसी: आज झांसी महाकाली मंदिर लक्ष्मी गेट बहार के तत्वाधान में बाहर लक्ष्मी गेट बहार महाकाली मंदिर से महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलनाथ की बारात निकाली गई।

जिसका शुभारंभ विधायक बबीना राजीव सिंह परिछा साथ ओम शांति नगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने पूजन अर्चन एवं आरती तिलक कर किया जिस बारात में 1 डीजे,1 बैंड के साथ भूत प्रेत बरात में घोड़ों की बग्गी पर भगवान भोलनाथ और नन्दी जी विराजमान थे भगवान भोलनाथ का फूलों से भव्य श्रृंगार कर सजा शिवलिंग आकर्षण का केंद्र बना रहा बैंड बाजों के साथ बग्गी पर दूल्हा बने भगवान भोलेनाथ एवं नंदी विराजमान थे बरात में श्रद्धालु गढ़ युवा डीजे भजन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे । इस मौके पर काली मंदिर पुजारी विजय कुमार त्रिवेदी, मंदिर व्यवस्थापक पं गोपाल त्रिवेदी, अक्षत त्रिवेदी, रुद्रनारायन तिवारी,गोलू चोधरी , तेजपाल मांगतानी,रामू हायारण,दीपक गुप्ता, अनुप गर्ग , रवि नीखरा, नीरज , सौरभ, संतोष सेठ, पीयूष रावत सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार पं अमित रावत (गोलू महाराज )ने किया।

Jhansidarshan.in