*महाशिवरात्रि पर्व पर ग्राम देवगांव में मेले का आयोजन किया गया*
*(जालौन)* कैलिया क्षेत्र के ग्राम देवगांव में महाशिवरात्रि पर्व पर बहुत ही शानदार मेले का आयोजन हुआ जिसमें। दूर दूर से आए श्रद्धालुओं ने मेले में आकर महाशिवरात्रि पर्व के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी क्षेत्रवासियों तथा ग्राम वासियों ने मेले में आकर भरपूर आनंद लिया तथा कार्यक्रम में सहयोग दिया। तो वहीं थाना अध्यक्ष कैलिया महेश कुमार अपने दल बल के साथ जनता की सुरक्षा के लिए लगे रहे और जनता को अपनी खुद की सुरक्षा करने की नसीहत दी। छोटे-छोटे बच्चों ने मेले में आए तमाम झूलो में झूला झूल कर हर्ष उल्लास के साथ आनंद लिया। इस देवगांव के श्री श्री 1008 परमहंस महाराज के मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर के दर्शन के लिए बहुत दूर दूर से आए श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ। मंदिर में क्षेत्रवासियों तथा ग्राम वासियों ने और दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भंडारे का आनंद लिया