हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिव मन्दिर
रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी
कोंच नगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा नगर सुबह से ही भक्ति में डूबा दिखाई दिया। भगवान शिव के भक्त शिवालयों में पहुँच कर भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा व पुष्प आदि चढ़ाकर व उनका अभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। शिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के भूतेश्वर मन्दिर, महाकालेश्वर मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, बख्शेश्वर आदि शिव मन्दिरों सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तो की भारी भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने शिव शंकर जी से विधि विधान से पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि व विश्व कल्याण की कामना की।