• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय भक्तो ने किया जलाभिषेक//रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी*

*हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय भक्तो ने किया जलाभिषेक//रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी*

 

जनपद जालौन के कोंच नगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा नगर बम बम भोले के उद्घोष से गूंज उठा भक्तो ने भोर से ही शिवालयों में पहुँच कर भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र आदि चढ़ा कर व उनका दुग्धाभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना की शिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के भूतेश्वर मन्दिर,महाकालेश्वर मंदिर नायक का मठ, पंचमुखी महादेव मंदिर,बख्शेश्वर शिव मंदिर सहित सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तो की भारी भीड़ उमड़ने लगी भक्तो ने शिवलिंग में बेलपत्र आदि चढ़ाकर उनकी विधि विधान से पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि व विश्व कल्याण की कामना की ओम नमः शिवाय हर हर महादेव बोल बम जैसे उदघोषों से शिवालय गूंज उठे।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन,यूपी

Jhansidarshan.in