युवक ने पेड़ से लटक कर लगाई फांसी :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन
कैलिया क्षेत्र के ग्राम पचीपुरा खुर्द में एक युवक ने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक दीपचंद्र पुत्र वीरन निवासी लरोन उम्र 22 वर्ष थाना कटेरा जिला झांसी का रहने वाला था जो कि वर्तमान में जालौन जिला के थाना कैलिया क्षेत्र के पचीपुरा खुर्द में कटाई करने आया था। जहां पर उसने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद आनन फानन में खेत मे काम कर रहे मजदूरों ने थाने में जाकर सूचना दी। जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के बारे में बताया जा रहा कि वह अपने परिवार के साथ मजदूरी करने आया था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पा रहा है। स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है।