• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*हर हर महादेव के शंखनाद से गूंजे शिवालय शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक!! रिपोर्ट ग्रामीण एडिटर, कृष्ण कुमार*

*हर हर महादेव के शंखनाद से गूंजे शिवालय शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक!! रिपोर्ट ग्रामीण एडिटर, कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। कस्बा गरौठा मैं महाशिवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए गरौठा कोतवाली पुलिस सतर्क महाशिवरात्रि पर्व पर समस्त नगरवासियों द्वारा सुबह होते ही लखेरी नदी के पर प्राचीन शिवालय में भगवान आशुतोष के प्रतीक शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाकर एवं दुग्धाभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए विश्वकल्याण एवं परिवार की सुख समृद्धि की कामना की वहीं नगर के समस्त मंदिरों एवं शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़ जहां ओम नमः शिवाय व हर हर महादेव के उद्घोष से नगर के शिवालय गूंज उठे। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा, एस आई सत्यदेव सिंह, एस आई राजेश सिंह,सिपाही राजीव सिंह,अमर प्रताप सिंह यादव महिला कोंस्टेविल सहित कोतवाली पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Jhansidarshan.in