भव्यता के साथ नगर में निकाली जायेगी शिव बारात
महानगर के मंदिरों को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु चरणबद्व तरीके से चलेगा अभियान: अंचल अडजरिया
झांसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महिया महादेव पर जाने वाली शिव बारात 11 मार्च को धूमधाम के साथ निकलेगी। जिसमें सैकड़ों महिलायें कलश रखकर चलेगी, पीछे भक्तों की टोलिया नृत्य करती हुई चलेगी। बारात में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक रवि शर्मा मौजूद रहेंगे। बारात में कुल 21 डीजे, एक बैण्ड, तीन बग्घी, राम दरबार, भगवान शिव, नारद जी, 7 घोडो पर ऋषियों के स्वरूप चलेगे। यह जानकारी शिव बारात के मुख्य संयोजक व राष्ट्रभक्त संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया ने दी।
महानगर के विभिन्न मंदिरों पर हो रहे अतिक्रमण के सम्बन्ध में राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया ने बताया कि चरणबद्व तरीके से अभियान चलाकर मंदिरों को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा। उन्होने बताया कि मडिया महादेव मंदिर 7 एकड़ में फैला हुआ विस्तृत मंदिर है जिसके कुछ भाग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। शेष बचे मंदिर को आन्दोलन चलाकर जल्द ही चरणबद्ध तरीके से मुक्त कराया जायेगा। मढ़िया महादेव मंदिर 1200 वर्ष प्राचीन गुसाईयों का मंदिर है, इसको जाने वाली रास्ता चैड़ी हो व पीछे की ओर से भी एक रास्ता खुले, इस हेतु शीघ ही ज्ञापन दिया जायेगा। इसके साथ ही सुरईयों के बाग में भी अतिक्रमण है इसके अतिरिक्त अन्य मंदिर जो अतिक्रमण की चपेट है उन सभी मंदिरों को शीघ्र ही अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा। इस हेतु ज्ञापन के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। यदि फिर भी समाधान नही होता है तो जिस तरह कसाई मंडी स्थित मंदिर को मुक्त कराया गया है उसी तरह से इसको भी मुक्त कराया जायेगा। कसाई मण्डी स्थित भूमि की मुक्ति हेतु भी पिछले 2 वर्षों से प्रयासरत है व अन्य झाँसी के मंदिर जो अतिक्रमण से ग्रसित है उनको भी मुक्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी महाशिवरात्रि के पहले कुछ सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर जयदीप खरे, मनीष वर्मा, शिवम सोनी, मनोज वर्मा, रवि खटीक, शैनेन्द्र उर्फ मोनू आदि मौजूद रहे।