• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मंडल द्वारा गाड़ियों के सञ्चालन में शत-प्रतिशत समय-पालनता

By

Mar 10, 2021

मंडल द्वारा गाड़ियों के सञ्चालन में शत-प्रतिशत समय-पालनता

झाँसी मंडल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए मेल एक्सप्रेस तथा हॉलिडे स्पेशल गाड़ियों की समय पालनता में अभूतपूर्व सुधार करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं I मंडल द्वारा माह जून 2020 में 15 दिन शत-प्रतिशत समय पालनता पूर्ण की गयी I इसी प्रकार माह जुलाई 2020 में 23 दिन, माह अगस्त 2020 में 12 दिन, माह सितम्बर 2020 में 08 दिन, माह अक्टूबर 2020 में 04 दिन, माह नवम्बर 2020 में 03 दिन, माह दिसंबर 2020 में 02 दिन I

नए वर्ष 2021 में भी मंडल द्वारा समय बद्धता बनायीं रखीI रेल कर्मियों के समन्वय एवं श्रेष्ठ कार्य निष्पादन से माह फ़रवरी 2021 में 04 दिन तथा माह मार्च 2021 में दिनांक:09.03.21 तक 01 दिन सहित चालू वित्तीय वर्ष में कुल 72 दिन तक सभी मेल एक्सप्रेस तथा हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों द्वारा समय पालनता को शत-प्रतिशत पूर्ण करके एक नया कीर्तिमान बनाया है I

उल्लेखनीय हैं कि उक्त प्रदर्शन में मंडल से चलने / गुजरने वाली मेल एक्सप्रेस ट्रेन 80 दिन तथा  हॉलिडे स्पेशल 31 दिन 100 प्रतिशत समय से संचालित हुई I

Jhansidarshan.in