• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मुख्य रास्ता हुआ दलदल में तब्दील।।रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

मुख्य रास्ता हुआ दलदल में तब्दील।। रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

जालौन।। जनपद जालौन में विकास के नाम पर लोगों को मिला है सिर्फ धोखा आखिरकार भ्रष्टाचार की सारी हदें पार करते हुए दिखाई दे रहा है यह मामला जनपद जालौन के कुठौंद माधौगढ मुख्य मार्ग का है जहां पर निकलने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है यही नहीं लोगों के द्वारा मुख्य मार्ग पर भरे पानी को लेकर ग्रामीणों ने रोड जाम कर प्रदर्शन भी किया है जिस पर प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए जाम को खुलवाया था और 3 दिन का आश्वासन दिया था कि पानी निकलने के लिए कोई निकास कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक प्रशासन के द्वारा कोई ऐसा कार्य नहीं किया गया है जिससे मुख्य मार्ग पर भरे पानी को निकाला जा सके और लोगों को निकलने में राहत मिल सके अगर देखा जाए तो कुठौंद से माधौगढ़ आने जाने बाला रास्ता दलदल हो चुका है और कई बार लोगों को चोटें भी आई हैं एवं रास्ते में भरे पानी और गड्ढों की वजह से कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है जिस पर ग्रामीणों ने जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन किया था और प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए जाम को खुलवाया था और वादे भी किए थे लेकिन सारे वादे फेल होते हुए दिखाई दे रहे हैं यह मामला जनपद जालौन के कुठौंद कस्बे का है।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in