• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महिलाएं अपनी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित  मिशन शक्ति के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं का लाभ

By

Mar 9, 2021

महिलायें सभी क्षेत्रों में अग्रणी और आत्म निर्भर हो रही है तथा देश को मजबूती प्रदान कर रही है

**जनपद में अधिक से अधिक महिलाएं स्वावलंबी एवं सशक्त हों, अन्य को भी बल प्रदान करें -डी0एम0

**महिलाएं अपनी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित  मिशन शक्ति के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं का लाभ लें

** महिलाएं अपने को अबला ना समझें समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से स्वाबलंबी बने

मुख्यमंत्री जी द्वारा झांसी की श्रीमती रवि रंजना पाल को लखनऊ में किया सम्मानित, वीरांगनाओं का बढ़ाया मान
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला शक्ति का सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में  राज्यमंत्री  हरगोविंद कुशवाहा, मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी,एसीएम श्रीमती वान्या सिंह एवं क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलि कर किया।
इस अवसर पर. राज्य मंत्री  हरगोविंद कुशवाहा ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को नमन किया और उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलायें अपने को अबला न समझे और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से रोजगार आदि स्थापित करें और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनायें।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि आज देश में महिलायें सभी क्षेत्रों में अग्रणी और आत्म निर्भर हो रही है तथा देश को मजबूती प्रदान कर रही है। उन्होंने झांसी की रानी को स्मरण करते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने में आत्म बल पैदा करें तथा अपनी शक्ति को पहचाने, उन्होंने कहा कि जीना है तो दीपक की तरह जियो जो दूसरों को रोशनी देता है। मंडलायुक्त ने कहा कि आप अपने घर के गृहमंत्री व वित्त मंत्री हैं आप के द्वारा ही व्यवस्था ठीक ठाक चलती है यदि यही कार्य अन्य किसी पुरुष को दिया जाए तो व्यवस्था चौपट हो जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉक्टर कंचन जयसवाल महिला आयोग सदस्य द्वारा उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब देवियों का रूप है, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की संतान है सभी को बधाई। उन्होंने कहा भारत वर्ष पूरे विश्व में भारत माता के रूप में जाना जाता है, घर से खेत से खालिहान से लेकर सभी संस्थानों में यहां तक हवाई जहाज, पुलिस, रेल, सेना में महिलाएं काम कर रही हैं और हर जगह इमानदारी से शत-प्रतिशत काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनेकों लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं हमारी छोटी से छोटी चीजों को लेकर मा. प्रधानमंत्री जी संवेदनशील है, अपने अधिकारों के लिए हमें आगे आना होगा हमें चाहिए कि हम सजग हो। उन्होंने कहा कि पुरुषों की सोच सकारात्मक नहीं है हमें उनकी सोच बदलना होगा परिवार में जितने संस्कार बेटियों के चरित्र में उतारना चाहते हैं उतने ही संस्कार आप अपने लड़के के चरित्र में उतारें ताकि समाज में लड़का और लड़की में कोई भेद ना हो। उन्होंने कहा कि महिलाओं व लड़कियों का यदि कोई उत्पीड़न करता है तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर इसकी जानकारी दें, ताकि कार्यवाही की जा सके।
मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला शक्ति का सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिला अधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद झांसी के विकासखंड बबीना के ग्राम रसोई की श्रीमती रवि रंजना पाल बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया गया, यह झांसी की वीरांगनाओं के लिए बहुत ही सम्मान  की बात है। उन्होंने कहा कि महिला बलशाली है कोविद में पुरुष को नुकसान हुआ महिलाओं को नुकसान कम हुआ महिला शक्तिशाली है उन्होंने कोविड-19 में बेहतर कार्य करने वाली एसीएम श्रीमती वान्या सिंह,डॉक्टर विजय श्री शुक्ला, श्रीमती अनुराधा, सुश्री नताशा का नाम लेते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।
जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति के अर्न्तगत जनपद की महिलाओं की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि इस अभियान में महिलाओं को विभिन्न विभागों के कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया तथा प्रशासन की पाठशाला के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकार, विशेष सुरक्षा नम्बरों, गुड टच एवं बैड टच के बार में विस्तार से जानकारी देकर सशक्त बनाया गया। इसके साथ ही समस्त तहसीलों व थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किये गये तथा तहसीलों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर जो प्रकरण प्राप्त हुए उनका गुणवत्ता परक निस्तारण किया गया और पुलिस थानों पर महिला हेल्प डेस्क के जो भी प्रकरण प्राप्त हुए जिनका निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अर्न्तगत जनपद में समूह की महिलाओं द्वारा कोरोना काल में रिकार्ड मास्क निर्माण के साथ सूखा राशन वितरण, बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूली बच्चों के लिए ड्रेस निर्माण, विद्युत देय वसूली आदि कार्य सफलता पूर्वक किये जा रहे है और प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सामूदायिक शौचलय का रख रखाव भी चयनित महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।
आज आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस मौके पर राजस्व विभाग द्वारा राजस्व संहिता के अर्न्तगत वरासत, कृषि भूमि आवंटन एवं आवास आवंटन के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।  इसके साथ संत रविदास शिक्षा सहायता योजना में बालिकाओं का साइकिल प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में हाई स्कूल व इण्टर मीडियट की मेधावी छात्राओं, शिक्षिकाओं, नगर पालिका व जिला पंचायत राज विभाग की महिला सफाईकर्मी,  पुलिसकर्मी, चिकित्सा विभाग, महिला कल्याण, आंगनबाड़ी,एनआरएलएम तथा उद्योग एवं श्रम विभाग की महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होने वाली सुश्री सीमा तिवारी, डॉक्टर नीति शास्त्री, डॉ नेहा मिश्रा, डॉक्टर श्वेता पांडे, डॉ रेनू तरैया, डॉक्टर देवप्रिया, डॉ कुंती हरिराम, डॉक्टर साधना सिंह, डॉ शशि बाला चौधरी, परियोजना अधिकारी डूडा श्रीमती संगीता सिंह,  श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती नीलम अवस्थी, सेवायोजन श्रीमती हिमांशु यादव सहित विकासखंड बड़ागांव एवं मऊरानीपुर की महिला खंड विकास अधिकारी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा विभाग में श्रीमती दीप्ति रिछारिया, श्रीमती नीतू वर्मा, श्रीमती प्रतिमा शर्मा को भी उनके उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम से पूर्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ध्यानचंद स्टेडियम से मैराथन दौड़ का शुभारंभ मंडलायुक्त जिलाधिकारी सहित नगर के प्रथम नागरिक मेयर रामतीर्थ सिंघल द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में विजयी बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मैं सूरज प्रसाद राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, इसके साथ ही मेजर ध्यानचंद स्टेडियम की खिलाड़ी बालिकाओं द्वारा भी जूडो कराटे का प्रदर्शन हुआ, व फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर के वालंटियर द्वारा नृत्य पेश किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सूचना विभाग की एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री शैलेष कुमार ने महिला सशक्तिकरण के अन्तर्ग उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का धन्यावद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल सिंह यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  हरवंश कुमार, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, भारी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

Jhansidarshan.in