विद्युत कर्षण वितरण विभाग के कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत
मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर द्वारा झाँसी मंडल विद्युत कर्षण विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया I मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मंडल के विभिन्न कर्षण डिपो में कार्यरत गत माह के दौरान उत्कृष्ट सेवा प्रदान वाले कर्मचारी कल्याण सिंह, अमित कुमार, दौलत सिंह, रोहित कुमार, महेन्द्र सिंह मीना एवं ज्ञानी चन्द्र को पुरस्कृत किया गया I इन कर्मचारियों के द्वारा निष्ठापूर्वक सेवा प्रदानं किये जाने पर विभिन्न संभावित OHE फेलियर को रोका जा सका I विद्युत कर्षण विभाग द्वारा प्रति माह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का उत्साहवर्धन हेतु मासिक तौर पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाता है I
इस अवसर पर रजत कुमार सिंह वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण वितरण) झांसी भी उपस्थित रहे ।
(2)
रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है, की अपरिहार्य कारणों से गाडी संख्या 02199/02200 झाँसी-बांद्रा-झाँसी टर्मिनस (साप्ताहिक) विशेष गाडी का संचालन नए कोच संरचना सहित किया जा रहा है I गाडी संख्या 02199 झाँसी-बांद्रा टर्मिनस की कोच संरचना दिनांक: 11.03.21 से तथा गाडी संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस-झाँसी की कोच संरचना दिनांक: 13.03.21 से निम्नानुसार रहेगी I
संशोधित संरचना : सामान्य-06, स्लीपर-09, तृतीय ए सी-04, द्वितीय ए सी- 01, एस एल आर डी-02 सहित कुल 22 कोच सम्मिलित है