• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*निवारक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम ” में 81 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया रिपोर्ट :- प्रदीप*

*निवारक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम ” में 81 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया रिपोर्ट :- प्रदीप*

झाँसी। उत्तर प्रदेश मधनिषेध विभाग के सौजन्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ” नेशनल एक्शन प्लान फारड्रग-डिमाण्ड-रिडेक्शन’ योजनान्तर्गत क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान चिरगांव-झांसी द्वारा गोविन्द दास कन्या इण्टर कालेज, चिरगांव-झांसी पर कक्षा 6 से 12 तक के 87 विधार्थियो को प्रशिक्षक आनन्द कुमार सक्सेना, एवं बहादुर सिंह राजपूत द्वारा, सरदार पटेल इण्टर कालेज, चिरगांव-झांसी पर 101 विधार्थियो को प्रशिक्षक सुखलाल कुशवाहा एवं प्रदीप भदौरिया द्वारा तथा राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त पब्लिक स्कूल चिरगांव-झांसी पर 81 विधार्थियो को प्रशिक्षक दिनेश कुमार पाराशर एवं कैलाश नारायण साहू द्वारा एक दिवसीय ” निवारक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम ” में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षको ने बच्चों को मादक द्रव्य व्यसन, ड्रग्स लेने से हानियां व दुष्प्रभाव, नशामुक्ति हेतु बचाब, स्वास्थ्य के प्रति हानियां, सामाजिक, कानूनी एवं वित्तीय नुकसान की जानकारी उपलब्ध कराई। उक्त अवसर पर बच्चों की “निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता” ग्रुप ए कक्षा 6 से 8 तक ग्रुप बी में कक्षा 9 व 10 की, तथा ग्रुप सी में कक्षा 11 व 12 की प्रतिभागिताये आयोजित कराई गयी तथा प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजयी प्रतिभागियो को उप निदेशक, क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान चिरगांव-झांसी डॉ हामिद लतीफ एवं विधालय के प्रबन्धक पृथ्वी पाल सिहं राजपूत, प्रधानाचार्य एन के सिंह आदि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा नशामुक्ति विषयक शपथ दिलाई गयी।

Jhansidarshan.in