*आज दिनांक 09/03/2021 को झाँसी के जी0आई0सी0 मैदान में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने विशाल जन सभा की एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण किया रिपोर्ट:- प्रदीप*
*आज दिनांक 09/03/2021 को झाँसी के जी0आई0सी0 मैदान में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने विशाल जन सभा की एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण किया रिपोर्ट:- प्रदीप*
झांसी मैं जिला प्रशासन द्वारा स्किल्ड इंडिया सोसायटी को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना का स्टॉल लगाने का अवसर दिया गया स्किल्ड इंडिया सोसायटी ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए सेनेटाइजेशन का ध्यान रखते हुए माननीय योगी जी को स्किल्ड इंडिया सोसायटी के स्टॉल पर DDU-GKY के बारे मैं जानकारी दी । स्किल्ड इण्डिया सोसाइटी के डायरेक्टर श्री नीरज सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि स्किल्ड इण्डिया सोसाइटी कौशल विकास प्रशिक्षण में पिछले 8 वर्षों से कार्य कर रहे है | देश व प्रदेश में बढ़ती कौशल विकास कि मांग को देखते हुये स्किल्ड इण्डिया सोसाइटी ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत बेरोजगार युवक/युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है | इस योजना के अन्तर्गत स्किल्ड इण्डिया सोसाइटी बेरोजगार युवक/युवतियों को पॉवर सेक्टर के अन्तर्गत निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेंगे| साथ ही कंप्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग, सॉफ्ट स्किल्स का भी निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा | अभ्यर्थियों को निःशुल्क यूनिफार्म, बैग, आई0डी0 कार्ड, किताबें, पेन, कॉपी, आदि दिया जायेगा | इस योजना की जानकारी के लिए 7525022815 पर व्हाट्स ऍप करके या 18005727274 टोल फ्री नंबर पर जानकरी प्राप्त की जा सकती है | प्रशिक्षण आवासीय है जिसमे प्रशिक्षण के दौरान रहने एवं खाने की निःशुल्क सुविधा दी जाएगी | प्रशिक्षण के उपरान्त सभी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को विभिन्न कम्पनियों में रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे | जो अभ्यर्थी सेवायोजित रहेंगे उन्हें 1000 रूपये 6 माह तक प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि एवं टेबलेट कंप्यूटर उपहार स्वरुप दिया जायेगा | माननीय मुख्यमन्त्री जी ने स्किल्ड इण्डिया सोसाइटी को उनके इस कार्य के लिए बधाई दी और भविष्य मैं ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रेरित किया | इस अवसर पर स्किल्ड इण्डिया सोसाइटी के डायरेक्टर नीरज सिंह , प्रतीक खरे, संजय गुप्ता, रश्मी कुशवाहा, देवान्शी लखेरा, पवन कुमार, रवी खरे, हरिशंकर, आदि उपस्थित रहे |