*कस्बा गरौठा में विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में बकायेदारों से विद्युत बिल जमा कराए रुपए।।रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*
गरौठा झांसी।। कस्बा गरौठा में आज सीएससी सेंटर पर विद्युत शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बकायेदारों से 312600 रुपए जमा कराए गए। वहीं पर 8 बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए और छोटे बकाया दारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने अपने विद्युत बिल जल्द से जल्द जमा करा दें अन्यथा विद्युत अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिसके जिम्मेदार स्वयं उपभोक्ता होंगे। मौके पर उपखंड अधिकारी वीरेंद्र कुमार, अवर अभियंता अवधेश कुमार, कार्यालय सहायक महावीर पटेल, टी,जी 2 विकास बाबू के साथ संविदा कर्मी जीतू सोनी, नवाब खान, राम खिलौने, मनोज कुमार, शिवकुमार, अंकित रावत, बलराम, वकील, उदल, मानिकचंद, दशरथ, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।