महिला दिवस
रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी
आज पूरे विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जालौन के जिला मुख्यालय उरई स्थित गांधी इंटर कालेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले की प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री नीलिमा कटियार मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद लखनऊ के गोमती नगर में महिला सम्मान में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, स्वावलंबन व विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत संचालित होने वाले स्वयं सहायता समूहों व अन्य कार्यो के लिए महिलाओं को 3 करोड़ 39 लाख 75 हजार रुपए धनराशि की चैक प्रदान की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहीं हैं। इसी क्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार ऐसी हुनरमंद महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के जरिये मदद पहुंचाने का कार्य कर रहीं हैं। महिला दिवस के दिन ऐसी महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है जो वास्तविकता में इसकी हकदार हैं।