एसआई रानी गुप्ता ने नवजात बच्चियों को दिए उपहार
रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी
उरई अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस के मौके पर जहाँ जनपद में महिलाओ के सम्मान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तो वही महिला शक्ति मोबाइल टीम की प्रभारी एवं एसआई ने महिला कांस्टेबिल के साथ महिला अस्पताल पहुचकर नवजात बच्चियों को उपहार स्वरुप कपडा एवं खिलोने दिए।
जनपद में महिलाओ के मान सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत 27 फरवरी से 8 मार्च तक चल रहे विशेष अभियान के अंतिम दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के दिशा निर्देशन में जनपद की थाना पुलिस द्वारा महिलाओ के सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर जागरूक करने के लिए गोष्ठियों का आयोजन किया गया। तो वही महिला शक्ति मोबाइल टीम की प्रभारी एवं एसआई रानी गुप्ता ने महिला कांस्टेबिल के साथ महिला अस्पताल पहुचकर 7 व् 8 तारीख को जन्मी नवजात बच्चियों को उपहार स्वरुप कपडा एवं खिलोने दिए। साथ ही उनकी माताओ को पुष्प गुच्छ देकर बच्ची को जन्म देने पर प्रोत्साहित किया।
बाईट-रानी गुप्ता महिला शक्ति मोबाइल टीम की प्रभारी एवं एसआई
रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी