• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नहीं थम रहा जिला अस्पताल में रिश्वत लेने का सिलसिला…..

By

Mar 8, 2021

नहीं थम रहा जिला अस्पताल में रिश्वत लेने का सिलसिला

विगत दिनों जिला अस्पताल मैं जच्चा-बच्चा वार्ड के मरीजों से अवैध वसूली ऑपरेशन करने के नाम पर 4-4 हजार रुपए लेने के प्रकरण का वीडियो वायरल होने के बाद प्रकरण में लिप्त चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मी दोनों को ही हिदायत दी गई थी, महिला चिकित्सक अवकाश पर चली गई थी, दूसरी महिला चिकित्सक के द्वारा भी पैसा लिए जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
रिश्वत के इस खेल में क्षेत्र की आशाओं द्वारा मरीजों व उनके तीमारदारों को रिश्वत देने के लिए मजबूर किया जाता है।
कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन को लेकर मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों ने निर्णय लिया है कि महिला जिला चिकित्सालय में चल रहे इस रिश्वत के खेल को उजागर करने के लिए सवाल उठाए जाएंगे…..
वही आमजन जो रिश्वत के इस खेल के शिकार हो चुके हैं उनका मानना है कि महिला जिला चिकित्सालय में एक समूह है जो रिश्वत की इस परंपरा को वंदे नहीं होने देना चाहता।

Jhansidarshan.in