• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

हुलकी देवी माता मन्दिर पर विश्व हिन्दू परिषद के सौजन्य से लगवाया गया वाटर कूलर :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन

By

Mar 8, 2021

हुलकी देवी माता मन्दिर पर विश्व हिन्दू परिषद के सौजन्य से लगवाया गया वाटर कूलर :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन

कोंच नगर के बाहर पड़री की हुलकी देवी माता मन्दिर पर विश्व हिन्दू परिषद के सौजन्य से वाटर कूलर लगवाया गया। अब यहां आने वालों को ठण्डा पानी पीने को मिलेगा। विश्व हिन्दू परिषद के नगर मंत्री अबधेश पटेल पचीपुरी के सौजन्य से यह सेवा यहां प्रारम्भ की गई। विधि विधान के साथ पूजन अर्चन करके वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वतौर मुख्य अतिथि पधारे अनिल जी जिला कार्यवाह विश्व हिन्दू परिषद ने फीता काटकर वाटर कूलर का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद के नगर मंत्री अबधेश पटेल पचीपुरी बधाई के पात्र है जो इन्होंने यहां पर ठंडे पानी की व्यवस्था की है। सभी लोगों को धर्म के कार्य में सहयोग अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर विशिष्ट साकेत शांडिल्य नगर अध्यक्ष विहिप, अवधेश पटेल पचीपुरी, नगर महामंत्री विहिप, पवन झा कार्यवाह, उपेन्द्र जी नगर विस्तारक, विपिन गौरा ,मोनू दिरावती ,रामबाबू निरंजन नरी शिशिर ठाकुर, पुनीत पटेल चाँदनी आदि मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in