थाना कैलिया में सुरक्षा समिति की मीटिंग सम्पन्न :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन
पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में आज थाना कैलिया में महिला सुरक्षा समिति की मीटिंग की गई। जिसमें मौजूद सभी महिलाओं से उनकी समस्याओं व महिलाओं संबंधी उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का महिला संबंधी प्रोग्राम का लाइव टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान अन्य आवश्यक जानकारियां भी महिलाओं को दी गई।