*महिला दिवस समारोह के अवसर पर गांव की समस्त महिलाओं का किया गया सम्मान*
………………………………………….
*ग्रामीण एडिटर, कृष्ण कुमार*
राजापुर झांसी।।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान,स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर में गांव की सभी महिलाओं का सम्मान किया गया पिछले वर्षों की भांति इस वार भी राजापुर में धूम धाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें उपस्थित गांव की समस्त महिलाओं को शपथ दिलाई गई तीन वार राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित प्रधानाध्यापक मोहनलाल सुमन की देखरेख में राजापुर की बालिकाओं द्वारा बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ व अनपढ़ बीबी का मंचन किया गया जिसे सभी ने खूब सराहा आज कार्यक्रम में बालिकाएं मिशन शक्ति झांसी की रानी, झलकारी बाई, किरण बेदी, सानिया मिर्जा , मिताली राज, कल्पना चावला, मिस इंडिया, पीवी सिंधु, मेरीकॉम,लता मंगेश्कर, कल्पना चावला, महिला रक्षक मदर टेरेसा आदि की रूप में तैयार थे आज सम्मान समारोह में विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंजबिहारी शर्मा, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, देवेन्द्र कुमार मौजूद रहे संचालन मोहनलाल सुमन ने किया ।