*अखिल भारतीय कोली/ कोरी समाज परिवर्तन जागृति महासभा का आयोजन*रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*
*झाँसी।। आज दिनांक 7 मार्च 2021 को राष्ट्रीय कोरी समाज परिवर्तन जाग्रति महासभा के तत्वावधान में कोली /कोरी महासभाका आयोजन बुन्देलखण्ड स्तर पर किया गया जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार कोरी, एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला वर्मा रहीं। इस महासभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव राकेश वर्मा ने की वहीं कार्यक्रम के संचालन कर्ता राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश कमल रहे। रस्तोगी हाईट बिल्डिंग सीपरी झांसी में की गई इस महासभा के मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को संगठित करना एवं उनके विचारों से अवगत होना है।उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से आए कोली/कोरी समाज के लोगों ने अपने अपने अपने विचार व्यक्त किए। समाज परिवर्तन जागृति को लेकर सभी लोगों के विचारों को गंभीरता से सुना गया तथा यह निर्णय लिया गया कि हमारे समाज के लोगों को भी बराबर का सम्मान मिलना चाहिए। वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार कोरी ने अपने वकतव्यों में कहा कि सभी को समाज के प्रति संगठित होकर रहना चाहिए यही हमारा उद्देश्य है। यदि समाज का कोई व्यक्ति कमजोर पड़ता है तो उस व्यक्ति को समाज के लोगों द्वारा सहारा दिया जाए, जिससे हमारे समाज के लोगों पर कोई भी अत्याचार न हो साथ ही उन्होंने महिलाओं की शिक्षा को देखते हुए कहा कि हमारे समाज में भी महिलाओं का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है जिससे महिलाओं को भी बराबर का सम्मान मिल सके। इस महासभा में अखिल भारतीय युवा कोली/कोरी समाज के सहभागी महिला मोर्चा प्रदेश सचिव यशोदा देवी आर्य,के साथ स्वतंत्रत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम कोरी मौजूद रहे। इस महासभा में एकत्र समस्त पदाधिकारी गण कमलाकांत बजाज, महेंद्र कुमार, जगदीश लाल, नारायण लाल,वर्षा शाक्य,सहित अन्य जिलों से आये पदाधिकारी गण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त जिला अध्यक्ष झांसी अशोक कुमार ने किया।*