*महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए कोतवाली गरौठा में शांति समिति की बैठक संपन्न:रिपोर्ट,ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार:*
*गरौठा झांसी।।* आज दिनांक 7/03/2021 को शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आगामी महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए 11 मार्च को निकलने वाली शिव बरात के जुलूस को लेकर कस्बा के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में चर्चा की गयी। वहीं उपजिलाधिकारी ने शिव बारात कमेटी से अपील की गई है कि शिव बरात के जुलूस में खानपान नहीं होना चाहिए कई राज्यों में फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है इसलिए शिव बरात के जुलूस में उचित दूरी बनाकर चलें, और कानून व्यवस्था बनाए रखें यह हम सभी की जिम्मेदारी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा ने कहा की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में एवं मंदिर जाने वाले मार्ग पर पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहेगी जिससे किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिसमें उपजिलाधिकारी ने कहा कि हमारे पर्व आपसी सौहार्द के प्रतीक होते हैं इसलिए लोगों को एक दूसरे के साथ न सिर्फ मिल जुलकर मनाना चाहिए बल्कि एक दूसरे का सहयोग भी करना चाहिए। इस दौरान अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की हमेशा नजर रही है और रहेगी वहीं उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर एसआई सत्यदेव सिंह, एसआई राजेश सिंह यादव, एसआई आशुतोष पटेल, सूर्यकांत त्रिपाठी इसके अलावा कस्बा के गोविंद नारायण गुप्ता, रामकिशुन खटीक,सुनील तिवारी, हाजी सुलेमान, दयाशंकर रिछारिया, प्रीति शर्मा, शक्ति शरण मिश्रा, मंसूरी टेलर, अनुराग उपाध्याय, अल्लू राईन सहित कस्बा के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।