• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

आज दिनांक 6/3/2021 को समाजवादी पार्टी महानगर झांसी की मासिक बैठक महानगर कार्यालय पर आयोजित हुई।

आज दिनांक 6/3/2021 को समाजवादी पार्टी महानगर झांसी की मासिक बैठक महानगर कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें सम्मानित मंच एवं मीटिंग की अध्यक्षता श्री तनवीर आलम साहब महानगर अध्यक्ष ने की। वरिष्ठ अतिथि, शाहनवाज मकरानी, ज्ञान सिंह कुशवाहा अमित कुशवाहा, नवनीत मिश्रा, अल्ताफ रिजवी, रहे। मीटिंग को संबोधित करते हुए जनाब तनवीर आलम साहब ने कहा की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है की आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में सभी वार्डों में बूथ कमेटियां गठित कर कर प्रत्येक वार्ड को मजबूत किया जाएगा। और वार्ड बा वार्ड छोटी-छोटी मीटिंग कर समाजवादी पार्टी जन कल्याणकारी योजनाएं हमारी सरकार में हुए विकास पूर्व कार्य जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। ओरछा मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी का प्रशिक्षण शिविर में सभी महानगर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओं ने रात दिन एक कर कर कार्यक्रम को सफल बनाया हम महानगर समाजवादी पार्टी की तरफ से सभी का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। श्री ज्ञान सिंह कुशवाहा जी ने कहा की योगी और मोदी सरकार मैं जनता पूरी तरह परेशान , हताशहो चुकी है। नोटबंदी, 1500000 खाते में, स्वच्छ भारत मिशन, दो करोड़ युवाओं को नौकरी, विदेशों से काला धन वापसी, तीन तलाक, एनआरसी कानून लाने, में डिंडोरी पिटती रही। लेकिन जनता सब जानती हैं अब इनके झूठे छलावे मैं नहीं आने वाली। मीटिंग में उपस्थित। फारुख शेख,प्रेम बाल्मीकि, शोभा कुशवाहा, जेपी साहू, मोहम्मद जाहिद मंसूरी, राहुल मालिया, सुमित यादव, नौशाद खान पप्पू, जीशान खान, गौरव दीवान, अरमान शेख, शकील मंसूरी, राज दीवान, सीमा श्रीवास्तव, सुमन, मीनू बेल, मनीषा करोसिया बाबू मकरानी, सुरेंद्र पवार रंजीत यादव गोपी यादव हेमंत कुमार आरिफ खान शाहनवाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद जाहिद मंसूरी ने किया अंत में आभार व्यक्त प्रेम वाल्मीकि पूर्व पार्षद ने किया।

Jhansidarshan.in