*अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन ने साइबर क्राइम थाना झांसी परिक्षेत्र एवं साइबर सेल का किया उद्घाटन रिपोर्ट :- प्रदीप*
झांसी जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन भानु भास्कर झांसी पहुंचे। जहां उन्होंने झांसी आईजी सुभाष बघेल और एसएसपी दिनेश कुमार के साथ मिलकर साइबर क्राइम थाना झांसी परिक्षेत्र एवं साइबर सेल का उदघाटन किया गया। इसके बाद झांसी एसएसपी, पुलिस अधीक्षक जालौन और ललितपुर के साथ ग्राम पंचायत को लेकर बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से मुलाकात की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर शासन ने दिसम्बर 20 से ही तैयारियां शुरु कर दी गई है। शासन के अनुसार पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से और परदर्शिता के साथ कराया जायेगा।