• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*विद्युत विभाग द्वारा चलाई जा रही सरचार्ज माफी योजना जिससे उपभोक्ताओं को मिल सके 100% विद्युत व्याज दर में छूट//रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

*रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। गरौठा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा चलाई जा रही सरचार्ज माफी योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को विद्युत विलों में 100% ब्याज की छूट दी जा रही है। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के लिए जगह जगह पर विद्युत शिविर लगाए जा रहे हैं जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके। वहीं विद्युत विभाग के एस डी ओ एवं जेई ने बताया कि ग्राम मारकुआं में लगाए गए शिविर में कुल  ₹350.000 की विद्युत बसूली की गई है साथ ही बीस लोगों के विद्युत कनेक्शन भी काटे गए। उपखंड अधिकारी ने कहा है कि जिन लोगों के विद्युत बिल बकाया हैं वह लोग तुरंत ही अपना बकाया बिल जमा करा दें बकाया विद्युत बिल जमा ना होने की दशा विद्युत संयोजन विच्छेद कर दिया जाएगा साथ ही विद्युत अधिनियम की धारा 138 बी के अंतर्गत बिल जमा न करने वालों पर कार्यवाही भी की जा सकती है। विद्युत विभाग के एस डी ओ का कहना है कि किसी भी कीमत पर विद्युत चोरी नहीं होने दी जाएगी अगर कोई विद्युत चोरी करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर उपखंड अधिकारी वीरेंद्र कुमार अवर अभियंता अवधेश कुमार सहित संबिदाकर्मी जीतू सोनी, बलराम, राम खिलौने, सुक्कन आदि मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in