• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु के निर्देशन में लगातार वांछित चल रहे पुरस्कार 25000 घोषित कर दिया रिपोर्ट -: प्रदीप*

*झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु के निर्देशन में लगातार वांछित चल रहे पुरस्कार 25000 घोषित कर दिया रिपोर्ट -: प्रदीप*

अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहे हैं, इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था टीम द्वारा लगातार अपराधियों की खोज की जा रही थी कल देर रात पतारसी के दौरान मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली की इलाइट चौराहे के पास बिरथरे टी-स्टॉल पर एक पुरस्कार घोषित अपराधी खड़ा हुआ है, संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया पूछताछ में जिसका नाम सत्येंद्र पंडित और सत्तू पंडित निवासी मथुरा सामने आया। गहन पूछताछ में पता चला गत वर्ष 1 नवंबर को नवाबाद पुलिस द्वारा हाईवे पर सखी के हनुमान मंदिर के पास एक ट्रक पकड़ा गया था जिससे 7 कुंटल, 8 किलो, 49 ग्राम गांजा बरामद हुआ था, तभी से यह आरोपी पुलिस से छिपते हुए फरार चल रहा था लेकिन रात लगभग 12:20 बजे थाना नवाबाद पुलिस और लखनऊ एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में नवाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, एसटीएफ लखनऊ उपनिरीक्षक घनश्याम यादव, विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी परमेंद्र सिंह, बजरंग चौकी प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक एसटीएफ करुणेश कुमार पांडे, प्रधान आरक्षी एसटीएफ प्रताप नारायण सिंह, प्रधान आरक्षी विनोद कुमार सिंह, प्रधान आरक्षी कुलदीप सिंह, आरक्षी एसटीएफ दिलीप यादव, आरक्षी मुकेश प्रजापति, आरक्षी शिवभोला शुक्ला, आरक्षी राजेश पाल और आरक्षी रईस अहमद सम्मिलित रहे।

Jhansidarshan.in