पूँछ राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन समारोह सम्पन्न रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता
ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
पूँछ(झाँसी)-स्थानीय रामस्वरूप यादव महाविद्यालय पूँछ में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिवर का समापन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार मोठ डॉ लालकृष्ण जी,विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष पूँछ श्रीराजपाल सिंह और अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ सी०बी०सिंह ने की।इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और अध्यक्ष जी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।इकाई प्रथम की स्वयंसेविका डोली सविता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।मुख्य अतिथि जी ने अपने उदबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य का निर्धारण कर दृढ़ संकल्प होना चाहिए,आपको सफलता अवश्य मिलेगी।विशिष्ट अतिथि जी ने महिला सुरक्षा पर अपने विचार रखे।महिला चिकित्सक डॉ मनीषा जैन ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रायें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें किसी भी बीमारी को छुपाएं नहीं। अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि शिक्षा व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है शिक्षा के द्वारा ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सकता है। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्रबंधक औऱ प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, चिकित्सक डॉ मनीषा जैन,महिला कांस्टेबल दिव्या पटेल,पत्रकार रामकुमार गोस्वामी, विकास अग्रवाल और नरेन्द्र सविता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।गोष्ठी का संचालन डीएलएड विभागाध्यक्ष श्रीमती सुजाता खरे ने किया।गोष्ठी म प्राचार्य डॉ राजीव गुप्ता डॉ मुकेश खरे,डॉ सुरेन्द्र खरे,राकेश यादव,डॉ संदीप श्रीवास्तव, आशीष खरे,सोहनलाल,लेफ्टिनेंट धीरेन्द्र यादव,बलराम राजपूत,हरिओम जोशी ,कपिल शर्मा,चरण सिंह राजपूत, अक्षय रिछारिया आदि उपस्थित रहे।अंत मे आभार इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुकेश खरे ने व्यक्त किया।