• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*राष्ट्रीय अध्यक्ष (पंडित अभिषेक दीक्षित) के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ की बैठक संपन्न!!*रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

*राष्ट्रीय अध्यक्ष (पंडित अभिषेक दीक्षित) के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ की बैठक संपन्न!!*रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। आज डॉक्टर ओम प्रकाश दोदेरिया (प्रदेश उपाध्यक्ष )के आवास पर शशिकांत तिवारी (जिला अध्यक्ष झांसी ) की अध्यक्षता में एवं पंडित अभिषेक दीक्षित (राष्ट्रीय अध्यक्ष)के मुख्य आतिथ्य में ब्राह्मण संगठन की बैठक आहूत की गई जिसमें नगर के समस्त ब्राह्मण बंधु एकत्रित हुए तथा ब्राह्मण संगठन एवं एकता पर बल देते हुए विस्तृत रूप से चर्चा की गई ! चर्चा में सभी लोगों ने संगठन के विकास एवं क्षेत्रीय विकास तथा गरीबों की मदद के लिए अपने अपने सुझाव रखे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के दौरान अपने वक्तव्यों में कहा कि सभी ब्राह्मण एक हैं किसी को भी उपजाति को लेकर आपस में विवाद नहीं करना चाहिए ना ही मैं सर्वश्रेष्ठ हूं कि मानसिकता होनी चाहिए! सभी लोगों को एक साथ मिलजुल कर कार्य करना चाहिए ब्राह्मण समाज का विकास करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है! बैठक में प्रमुख रूप से अनिल कुमार शर्मा (जिला मीडिया प्रभारी), देवेंद्र गौतम (विधानसभा प्रभारी ),प्रदीप शर्मा (तहसील अध्यक्ष ),राजकुमार मिश्रा ,कृष्ण चंद्र पाठक, पवन मिश्रा, बंशीधर रावत, मुन्ना लाल उपाध्याय, कालका प्रसाद रावत ,अरविंद मिश्रा सहित ब्राह्मण समाज के कई लोग मौजूद रहे!

Jhansidarshan.in