*कोंच में फिर होने लगा अवैध मिट्टी खनन, नहीं है प्रशासन का भय*
अभी लगभग दो माह पूर्व ही एसडीएम कोंच अशोक कुमार ने की थी बड़ी कार्यवाही। जिसमें लगभग तीन चार ट्रैक्टर सहित मिनी जेसीबी आदि जब्त कर की थी बड़ी कार्यवाही।
*सूत्रों की मानें तो ट्रैक्टर व अन्य उपकरणों के छूटने के बाद अब फिर से यह अवैध मिट्टी खनन करने वाले फिर से फाड़ने लगे धरती माता का सीना। न कोई नियम न कोई कानून।*
डाढ़ी नाका के पास से हो रहा अवैध मिट्टी खनन।
*अनधिकृत रूप से संचालित व्यवसायिक रूप से प्रयोग किए जा रहे हैं मिट्टी ढुलाई में ट्रैक्टर*
मिट्टी खनन माफिया जुटे इस अवैध कार्य करने में, खनन माफियाओं दिन दहाड़े करने लगे यह कार्य। प्रशासन को दी खुली चुनौती।