• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न।।रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

*सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न।।रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

 

गरौठा झांसी।। आज दिनांक 02/03/2021 को तहसील परिसर में मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिसमें मंडलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की समस्यायें गंभीरता पूर्वक सुनी। वहीं
संपूर्ण समाधान दिवस में 49 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए मौके पर किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। मंडलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा ने कहा की फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण वरीयता से होना चाहिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा कि लोगों की शिकायतों का समय पर निस्तारण करें। जिससे समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समय से समाधान हो सके। इस मौके पर एडीएम रामअक्षवर चौहान, एसपी ग्रामीण नेपाल सिंह, उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार दीपेंद्र कुमार, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आशीष राय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साधिकारी विवेक कुमार सोनी सहित तहसील स्तर के अधिकारी एवं सर्किल की पुलिस मौजूद रही।

Jhansidarshan.in