• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रेल समाचार l झाँसी मंडल वर्तमान वित्तीय वर्ष के 11 महीनों में ही पिछले पूरे वित्तीय वर्ष से अधिक लोडिंग

By

Mar 2, 2021

झाँसी मंडल वर्तमान वित्तीय वर्ष के 11 महीनों में ही पिछले पूरे वित्तीय वर्ष से अधिक लोडिंग

      झाँसी मंडल कोविड-19 के दौरान विषम परिस्थितियों के बावजूद मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के दिशा – निर्देशन में निरन्तर उपलब्धियों की नई सीढि़यां चढ़ता जा रहा है ।

झाँसी मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष के 11 महीनों में ही पिछले वित्तीय वर्ष में पूरे साल में किए गए माल लदान से अधिक लोडिंग कर लिया है। दिनांक फरवरी तक मंडल  का प्रारम्भिक माल लदान 63.027 लाख टन है जो पिछले वित्तीय वर्ष में पूरे साल के 61.28 लाख टन माल लदान से अधिक है । इस वित्तीय वर्ष में प्रारम्भिक माल लदान से अब तक प्राप्त कुल राजस्व 626.29 करोड़ रुपये है जो पिछले वर्ष 8.07 % अधिक है ।

इसके अतिरिक्त मंडल द्वारा पिछले वर्ष माह जून-20, अक्टूबर 2020, नवंबर 2020 तथा दिसम्बर-2020 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड लदान तथा राजस्व अर्जित किया गया I

मंडल की यह उपलब्धि इस संदर्भ में और अधिक उल्लेखनीय हो जाती है कि इस मंडल रेल के परिधि में रेलवे की माल लदान में मुख्यतः योगदान करने वाले प्राकृतिक संसाधन जैसे कोयला या लौह अयस्क आदि नहीं पाये जाते हैं। बिज़नस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयासों से मंडल के नए क्षेत्र राजस्व अर्जन हेतु तैयार किये गए हैं, जिनमें टीकमगढ़ माल गोदाम से खाद्यान लदान, उदयपुरा से फ्लाई एश, बांदा स्टेशन से सैंड तथा झाँसी मंडल के विभिन्न माल गोदामों से बांग्लादेश को खाद्यान तथा खली आदि भेजा जाना शामिल है I

Jhansidarshan.in