रे0सु0ब0 द्वारा रेलवे फुटबाल प्रतियोगिता हेतु रे0सु0ब0 उत्तर मध्य रेलवे की फुटबाल टीम के चयन…
झाँसी l आगामी समय में होने वाले रे0सु0ब0 अन्तर रेलवे फुटबाल प्रतियोगिता हेतु रे0सु0ब0 उत्तर मध्य रेलवे की टीम का चयन मंडल सुरक्षा आयुक्त आलोक कुमार व सहायक सुरक्षा आयुक्त झांसी शरीफ मोहम्मद की उपस्थिति में किया गया। रे0सु0ब0 फुटबाल खिलाडियों के चयन हेतु दिनाॅक 01.02.2021 तथा 02.03.2021 को चयन प्रक्रिया के तहत सीनियर रेलवे इस्टीट्यूट झाॅसी में तीनो मण्डलो ( प्रयागराज, झाॅसी, आगरा ) से आये खिलाडियों के मध्य मैच कराकर उनके प्रदर्शन के आधार पर 21 सदस्यीय रे0सु0ब0 फुटबाल टीम का चयन किया गया। खिलाडियों की चयन प्रक्रिया में जिला फुटबाल संघ झाॅसी के सचिव व उ0प्र0 फुटबाल चयनकर्ता अब्दुल सगीर(रिर्टायर रे0सु0ब0 हेका0) व उनकी अनुभवी टीम के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।