• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*लॉक डाउन में बंद किए गए परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को शासनादेश के बाद पुनः शिक्षण के लिए खोला गया।।रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

*लॉक डाउन में बंद किए गए परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को शासनादेश के बाद पुनः शिक्षण के लिए खोला गया।।रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। तहसील क्षेत्र अंतर्गत वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते पिछले वर्ष 2020 से समस्त विद्यालय बंद चल रहे थे। उ0प्र0 शासनादेश के अनुसार कस्वा सहित क्षेत्रीय ग्रामीण इलाकों में आज 01/03/2021 से कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यालय पूर्व की भांति सुचारू रूप से खोले गये प्रथम दिन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बहुत ही कम देखने को मिली परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए मिड-डे मील में स्वादिष्ट भोजन भी बनवाया गया वहीं कस्बा में स्थित पैराडाइज संस्कार अकैडमी में पढ़ने वाले बच्चों को विद्यालय परिवार द्वारा रस्म अदायगी करते हुए तिलक लगाकर सभी बच्चों सहित स्टाफ की स्कैनिंग करके विद्यालय में प्रवेश कराया गया। सभी बच्चों को विद्यालय परिवार द्वारा मास्क वितरित करते हुए क्लासों में बैठाया इस मौके पर प्रबंधक अनिरुद्ध नामदेव ने बताया कि आज विद्यालय आने वाले सभी बच्चों की स्कैनिंग करते हुए सेनीटाइज करवा कर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कक्षा में बैठाया गया सभी अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है धीरे धीरे विद्यालय की स्थिति सामान्य हो जाएगी। इस मौके पर सुमित नामदेव पवन यादव सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Jhansidarshan.in