• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जन अधिकार पार्टी ने सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल एवं गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन रिपोर्ट:- प्रदीप*

*जन अधिकार पार्टी ने सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल एवं गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन रिपोर्ट:- प्रदीप*

जन अधिकार पार्टी ने सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल एवं गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। गांधी उद्यान से एकत्र होकर सभी जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दैरान जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष आरडी कुशवाहा फौजी ने बताया कि पहले कृषि कानून से देश का किसान परेशान था.. अब सरकार ने डीजल पेट्रोल की कीमतों को बढ़ाकर जनता में आक्रोश पैदा कर दिया है। डीजल पेट्रोल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं।
चारों तरफ महंगाई की मार जनता झेल रही है। जहाँ एक तरफ निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, तो वही दूसरी ओर सरकारी तंत्र को फेल करके कौड़ियों के दाम बेचा जा रहा है। केंद्र व प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश में चारों तरफ पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों के ऊपर हर रोज हत्या, लूट बलात्कार डकैती अपहरण जैसी घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। संविधान एवं विधि द्वारा प्रदत आरक्षण व्यवस्था तार-तार हो गई है। इस संबंध में जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा 36 वां सप्ताह से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जा रहा है।

Jhansidarshan.in