पूँछ स्वक्ष भारत मिशन पर हुई गोष्टि समपन्न महाविद्यालय में चला सफाई अभियान रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता
ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
पूँछ स्वo रामस्वरूप यादव महाविधालय में विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर सफाई अभियान चलाया गया-स्व०रामस्वरूप यादव महाविद्यालय पूँछ में रा०से०यो० के विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर प्रथम इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा प्राथमिक विद्यालय सिकंदरा के प्रांगण की साफ-सफाई और श्रमदान किया गया तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा सिकंदरा स्थित गायत्री मंदिर परिसर की सफाई भी की गई ।इकाई प्रथम के स्वयंसेवकों में विनय पटेल,हेमंत, रश्मि यादव,नेहा यादव,शिवानी कुशवाहा ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेन्द्र खरे के निर्देशन में साफ-सफाई में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया लिया।इकाई द्वितीय के स्वयंसेवकों ने प्रथम सत्र में रामस्वरूप यादव महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई एवम श्रमदान किया।तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर में “स्वच्छ भारत मिशन” विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में स्वयंसेवक पवित्र प्रजापति, गौरव यादव ,देवांशु साहू,शोभित नामदेव आदि ने स्वच्छ भारत अभियान की प्रगति पर विचार रखे।गोष्ठी का संचालन इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र खरे ने किया।गोष्ठी में डॉ मुकेश खरे,लेफ्टिनेंट धीरेंद्र यादव विनय यादव,रविकांत अहिरवार, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।अंत मे आभार डॉ मुकेश खरे ने व्यक्त किया।