*विश्व साईं नाथ कृपालय संस्था रजि0 सम्बंद्ध राष्ट्र शक्ति फाउंडेशन (भारत) द्वारा तीन जोडे विवाहिक बंधन मे बंधे रिपोर्ट:- प्रदीप*
झांसी विश्व साईं नाथ कृपालय संस्था रजि0 सम्बंद्ध राष्ट्र शक्ति फाउंडेशन (भारत) के तत्वावधान मे पचकुईयां तिराहे पर स्थित एक स्थानीय होटल मे गरीब , यतीम, बेसहाराओ के तीन जोडो का विवाह सम्मेलन कराया जिसमे वर वधु को ग्रहस्त जीवन मे इस्तेमाल का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जाहिद मंसूरी ने बताया कि उनकी संस्था विगत चार वर्षो से लगातार इस तरह विवाह सम्मेलन करते चले आ रहे है अब उनकी संस्था द्वारा लगभग 90 गरीब कन्याओ का विवाह करवा चुके है। और आगे भी आयोजन करती रहेगी । इस अवसर पर 21 समाज सेवी व पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम एल सी प्रतिनिधि आर पी निरंजन ने कहा कि विवाह मात्र एक विवाह का आयोजन भर नहीं हैं अपितु इसके प्रभाव व समाज हित में लाभ बड़े दूरगामी हैं। किसी कमजोर, जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह करानें से बढ़कर कोई अन्य पुनीत कार्य नहीं है। सपा महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम प्रशंसनीय बात यह भी है कि अब इन सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रमों में अपेक्षाकृत अच्छी संख्या देखी जा रही है। ऐसी शादियां कराने पर समय की बर्बादी, दान-दहेज व फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों से भी समाज को मुक्ति मिल सकती है। लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि समाज का बड़ा वर्ग भी इसमें सम्मिलित हो ताकि कोई भी जरूरतमंद व कमजोर परिवार अपनी नजरों में हीन व हास का पात्र न महसूस करे। इस अवसर पर दीपांकर यादव मून भैया, एडवोकेट सिद्दीक खान, अमित कुशवाहा, दीपाली रायकवार, हाजी अशफाक कुरैशी, राकी महाराज, अमजद मंसुरी, धीरेन्द्र यादव, सतेन्द्रपुरी, शंकर कुशवाहा, आजम खान, अल्ताफ रिजवी, राहुल महाल्या, फारूक शेख, अभय ठाकुर, अरमान शेख, आरिफ खान , अनस मकरानी, सोएब मकरानी, सोने साहू, सूरज पाण्डेय, सद्दाम खान, सलीम मंसूरी उपस्थित रहे। *इन तीन जोडो का विवाह समपन्न हुआ* 1- मदीना संग सोनू खान 2- फ़िजा संग इस्माईल खान 3-मनीषा प्रजापति संग विनय प्रजापति कार्यक्रम का संचालन प्रेम वाल्मीकि एवं आरिफ खान ने संयुक्त रूप से किया आभार अल्ताफ रिजवी ने व्यक्त किया।