• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कस्बा में वृद्ध व्यक्ति से बाईक सवार टप्पे बाजों ने उड़ाए रुपए// रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

*कस्बा में वृद्ध व्यक्ति से बाईक सवार टप्पे बाजों ने उड़ाए रुपए// रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

*गरौठा झांसी।।* कोतवाली गरौठा क्षेत्रांतर्गत ग्राम नई बस्ती दुरखुरू निवासी छोटेलाल पुत्र छिम्मे ने आज दिनांक 28/02/2021 को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह बेहद गरीब परिवार का व्यक्ति है। कल दिनांक 27/02/2021 को समय लगभग शाम 6:00 बजे के आसपास वह सुरेश कुमार सोनी से 6200 रुपए लेकर घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में तभी नगर पंचायत गरौठा के सामने दो अज्ञात व्यक्तियों ने मुझे रोका और कहने लगे कि हम तुम्हारे दूर के रिश्तेदार हैं तुम चलो हम अपनी बाइक से घर छोड़ देते हैं। प्रार्थी उक्त अज्ञात लोगों के साथ बाईक पर बैठ गया तभी अचानक अज्ञात लोगों ने मुझे पंजाब बैंक गरौठा के सामने छोड़ दिया। और कहने लगे कि तुम यहीं पर बैठो हम अपना मोबाइल छोड़ आए हैं अभी लेकर आते हैं तो प्रार्थी बाईक से उतर गया वहीं जब प्रार्थी ने अपनी जेब में देखा तो उसके 6200 सौ रुपए जेब से गायब हो चुके थे। वही कुछ दिन पूर्व गरौठ  से मऊरानीपुर मार्ग पर सिमरधा स्टैंड पर  इसी तरह की एक घटना हुई थी टप्पेबाज बना रहे हैं लोगों को अपना शिकार।
प्रार्थी ने गरौठा कोतवाली पुलिस से रिश्तेदार बनकर आए और जेब से रुपए निकालने वाले अज्ञात टप्पेबाज चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं पुलिस द्वारा प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात टप्पेबाज चोरों की जांच की जा रही है।

Jhansidarshan.in